फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: केराप गांव के तालाब में डूबे चार बच्चे, देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन में गोताखोरों ने चारों शव निकाले

Mon, 29 Jul 2024 10:21 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

डीडवाना के केराप गांव में कल तालाब में नहाने गए चार बालक डूब गए, इनमें से दो के शव कल रात बाहर निकाल लिए गए हैं, अन्य दो की देर रात तक तलाश जारी थी, जिन्हें रात करीब दो बजे गोताखोरों की टीम ने ढूंढ निकाला। पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडवाना क्षेत्र के ग्राम केराप में तालाब में नहाने गए चार बालक डूब गए। बच्चों के डूबने का मामला सामने आने पर तालाब के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। कल रात दो बालकों के शव मिलने के बाद दो अन्य बालकों की तलाश में गोताखोर देर रात तक लगे रहे। देर रात दो बजे दो अन्य शव मिलने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कल देर शाम बच्चे अपने घरों से निकले थे और काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उन्हें ढूंढने निकले। इस दौरान कुछ ग्रामीणों को तालाब में बच्चे तैरते नजर आए, जिस पर तुरंत ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि बालकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम विकास मोहन भाटी , तहसीलदार रामस्वरूप मीणा , खूनखुना थाना अधिकारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो बालकों के शवों को बाहर निकाला गया, वहीं दो बालकों की तलाश देर रात तक जारी रही और रात करीब 2 बजे अन्य लापता दो बालकों के शव गोताखोरों द्वारा बाहर निकाल लिए गए। 
विज्ञापन


चारों शवों को डीडवाना शहर के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जिनका पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार चारों बालक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र हैं। बालकों की पहचान विशाल पुत्र बलदेव ढाका 13 , शाहिल पुत्र संजय मिराशी 15, भूपेश पुत्र केशाराम 15 और शिवराज पुत्र गिरधारी 14 साल के रूप में की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें