फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका, मृतक अपराधी पर कई थानों में दर्ज हैं 23 केस 

Wed, 26 Jan 2022 03:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

मृतक के परिजनों ने सीमेंट फैक्ट्री के सुपरवाइजर और गार्ड पर हत्या का आरोपी लगाया है, उनका कहना है कि कुछ दिन पहले इनका झंगड़ा हुआ था
विज्ञापन
नाले में पड़ा मिला युवक का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाखेरी एसीसी सीमेंट फैक्ट्री के नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों की आशंका पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि पुलिस को अलीशेर बाबा की दरगाह के पास स्थित एसीसी फैक्ट्री के नाले में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के हाथ और सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन

मृतक की पहचान जावेद उर्फ सोनू निवासी लाखेरी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक पर लाखेरी थाने में 20 और जिले के अन्य थानों में मिलाकर 23 केस दर्ज हैं। परिजनों ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री के सुपरवाइजर और गार्ड से कुछ दिन पहले जावेद का झगड़ा हुआ था। इन दोनों ने ही उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें