मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला भरतपुर नगर थाना इलाके के बेररू गांव का है। यहां मृतक जितेंद्र सैनी (30) किराए के मकान में अपनी पत्नी दीपा (25) के साथ रहता था। जितेंद्र फल-फ्रूट की दुकान चलाता था। सोमवार देर शाम दोनों पति-पत्नी गांव आए थे। मृतका की पत्नी ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के बाद दोनों एक ही कमरे में सो थे। पति चारपाई पर और वह जमीन पर लेटी थी। सुबह उसकी आंख खुली तो खून से भरी चारपाई पर जितेंद्र का शव पड़ा हुआ था।
मृतका की पत्नी दीपा ने पुलिस से कहा- उसे पता ही नहीं चला कि उसके पति की हत्या कब और कैसे हो गई। इधर, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जितेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद उस पर चाकू से वार किया गया। पुलिस ने शक के आधार पर दीपा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
12 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि जितेंद्र और दीपा की शादी 12 साल पहले हुई थी। दोनों के एक 10 साल और एक आठ साल की बेटी है। पुलिस ने बताया कि ढाई साल पहले दीपा ने दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज करवाया था। इस मामले में मृतक जितेंद्र और उसका भाई बिजेंद्र छह महीने तक जेल में रहकर आए थे। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है।