फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधायक ओमप्रकाश हुडला का भाई गिरफ्तार, परीक्षा देने आया डमी कैंडिडेट भी पकड़ाया

Tue, 26 Jul 2022 02:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसके पीछे कोई गिरोह का हाथ तो नहीं है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की जयपुर पुलिस ने सोमवार देर रात निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला के भाई हरिओम मीणा को गिरफ्तार किया है। मीणा पर एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) भर्ती परीक्षा में असली अभ्यर्थी के स्थान पर डमी अभ्यर्थी को बैठाने का आरोप है। विधायक के भाई के अलावा पुलिस ने डमी कैंडिडेट शिव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन


शिवदासपुरा थाना पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही जिस व्यक्ति के स्थान पर डमी कैंडिडेट को परीक्षा देने के लिए लाया गया था उसकी तलाश भी की जा रही है। दरअसल, सोमवार को एमटीएस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र के वीआईटी कॉलेज परीक्षा केंद्र में पेपर देने पहुंचे डमी अभ्यर्थी को दस्तावेज में फोटो मिलान नहीं होने पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना ऋषि कुमार निवासी उत्तर प्रदेश बताया।

उसने बताया कि वह उमेश कुमार नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र तक उसे हरिओम मीणा आया था और उसी के कहने पर वह उमेश की जगह पेपर दे रहा था। जिसके बाद पुलिस ने परीक्षा केंद्र के बाहर से हरिओम मीणा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


हरिओम मीणा से पुलिस ने पूछताछ कि तो पता चला कि वह विधायक ओमप्रकाश हुडला का सगा भाई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसके पीछे कोई गिरोह का हाथ तो नहीं है। पुलिस असली अभ्यर्थी उमेश कुमार की भी तलाश रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें