फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paper Leak Case: सांसद मीणा का जयपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन, राठौड़ बोले-CBI जांच होती तो मंत्री-अफसर जेल में होते

Tue, 24 Jan 2023 06:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार जयपुर में विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। उन्होंने कहा 1.25 लाख युवाओं के साथ दौसा से जयपुर कूच होगा।
विज्ञापन
पुलिस ने जयपुर में घुसने से पहले प्रदर्शनकारियों ने रोका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बीजेपी सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में युवाओं का जयपुर कूच शहर के एंट्री पॉइंट ' घाट की गूणी' तक पहुंच गया है । जहां पुलिस ने हज़ारों युवाओं को शहर में एंट्री से रोक दिया है । डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के समर्थकों ने ऐलान किया है कि सभी बीजेपी विधायक विधानसभा से युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। इसके बाद बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक रामलाल शर्मा और बीजेपी विधायक चंद्रभान सिंह आक्या घाट की गूणी पर डॉक्टर किरोडी लाल मीणा की जयपुर कूच रैली में समर्थन देने पहुंचे । राठौड़ ने कहा- आज विधानसभा में भी सरकार को हमने इस मुद्दे पर घेरा है । हमने कहा-राजस्थान का एक ही लाल किरोडीलाल। जो युवाओं के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन




उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा -अगर पेपर लीक की सीबीआई से जांच हो जाती, तो मंत्री सुभाष गर्ग जेल में होते, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी जेल में होते और 'नाथी का बाड़ा' के संचालक गोविंद सिंह डोटासरा भी जेल में होते। राठौड़ बोले- आज इस कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का वक्त आ गया है। सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण कौन हैं, किस मंत्री के फेसबुक पेज चला रहे हैं। सीएमओ में किस अधिकारी से लिंक जुड़े हैं, इनकी सीबीआई जांच होगी, तो इस सरकार के चेहरे से नकाब उतर जाएगा। राठौड़ ने कहा- चाहे 2 दिन लगें या 4 दिन लगें, यहीं बैठे रहना है। यहां से कोई फैसला लेकर ही उठना है।
विज्ञापन




डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि दौसा से जयपुर कूच में सवा लाख से ज्यादा युवा शामिल हुुए हैं। हमें पहले से पता था कि सरकार हमें रोकने की कोशिश करेगी। इसके बाद भी हम जयपुर आए हैं। डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा जिस तरह आमागढ़ मंदिर मामले में हमने खटका किया था, कुछ वैसा ही दोबारा किया है।
विज्ञापन


विधानसभा की सुरक्षा कड़ी, जयपुर आने वाले रास्तों पर बैरिकेटिंग
इससे पहले सांसद किरोड़ी लाल मीणा के विरोध की चेतावनी देने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था। राजस्थान विधानसभा का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया था। यहां आरएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। दौसा-आगरा रोड से आने वाले रास्तों पर भी चेक प्वाइंट बनाए गए थे। जयपुर शहर में युवाओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की सूचना पर अलग-अलग थानों की पुलिस भी तैनात की गई थी। विधानसभा के अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री निवास और मंत्रियों के बंगलों के आस-पास सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। 

अफसरों-नेताओं को क्लीन चिट राजस्थान के लाखों बेरोजगारों पर अत्याचार
सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पेपर लीक में शामिल अफसरों-नेताओं को क्लीन चिट राजस्थान के लाखों बेरोजगारों पर अत्याचार है। पेपर लीक के एक भी मामले में पुलिस तह तक नहीं पहुंची है। यदि सरकार की बड़े मगरमच्छों को पकड़ने की मंशा है, तो तुरंत सीबीआई जांच की सिफारिश करनी चाहिए। मैं खुद पेपर लीक करने वालों के नाम उजागर कर चुका हूं। रीट पेपर लीक में लिप्त होने की वजह से सरकार ने बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली को बर्खास्त किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसओजी के मोहन पोसवाल पेपर भी लीक में शामिल हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऑफ़लाइन और ऑनलाइन परीक्षा लीक के सरगना सुरेश ढ़ाका से राजनेता और ब्यूरोक्रेट के गढ़ जोड़ के बारे में भी बताया है। मुख्यमंत्री कार्रवाई का पक्का भरोसा दें, तो मैं खुद उनको आरोपियों के नाम बता दूंगा, लेकिन वह लीपापोती के अलावा कुछ नहीं करेंगे। इसीलिए तो उन्होंने नेताओं-अफसरों को क्लीन चिट दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें