फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pali: सांसद खेल महाकुंभ का आगाज, PM के आह्वान पर MP चौधरी ने करवाई मैराथन, बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी दौड़े

Mon, 15 May 2023 11:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली में सोमवार सुबह जोश, उमंग और उत्साह के साथ विवेकानंद सर्किल से सांसद  खेल महाकुंभ का आगाज किया गया। इस मैराथन दौड़ को भाजपा सांसद पीपी चौधरी और विधायक ज्ञानचंद पारख सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली में विवेकानंद सर्किल से सोमवार सुबह सांसद खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। यह मैराथन  दौड़ सुबह करीब 7 बजे विवेकानंद  सर्किल से रवाना होकर अम्बेडकर सर्किल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस मैराथन दौड़ के प्रति आम जन में जबरदस्त उत्साह नजर आया। जिसके चलते  मैराथन में 65 साल के वृद्ध से लेकर छोटे  बच्चों, युवा लड़के लड़कियों और उनके अभिभावकों ने भी भागीदारी निभाई। आमजन के साथ ही शहर के खिलाड़ियों ने भी इस मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


प्रतिभागियों को पिलाया ज्यूस
विवेकानंद सर्कल से रवाना होकर कलेक्ट्रेट होते हुए जब यह मैराथन अम्बेडकर सर्किल पहुंची, तो वहां मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को ज्यूस पिलाया गया। सभी धावक विशेष सफेद टीशर्ट पहने नजर आए, जो आयोजकों की ओर से दी गई। सभी को रिफ्रेशमेंट भी करवाया गया।

खेलों का आगे बढ़ाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य- सांसद
इस अवसर पर  सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों को और आगे बढाने के उद्वेश्य से सभी लोकसभा क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव आयोजित करवाए हैं, जिसके चलते पाली संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जो कि 15 जुलाई तक जारी रहेगा। इस आयोजन में पाली लोकसभा के युवा खिलाड़ियों, शहरवासी, ग्रामीण भाग लेंगे। 
विज्ञापन


प्रतिदिन करें व्यायाम, रहें स्वस्थ- विधायक
वहीं विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि हम रोजाना एक्सरसाइज करेंगे या दौड़ लगाएंगे, तो हमारा शरीर हमेशा फिट रहेगा।  पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग, व्यायाम को आवश्यक बताया।

ये रहे मौजूद, संभाली व्यवस्थाएं
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, सोजत विधायक शोभा चौहान, जिला प्रमुख रश्मिसिंह, अंतराष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी चंद्रकांता राजपुरोहित, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा अतिथि के रूप में मौजूद रहे वहीं भाजपा महामंत्री सुनील भंडारी, सुरेश चौधरी, कन्हैयालाल ओझा, भंवर चौधरी, हेमंत चौधरी, पुखराज पटेल, दिग्विजय सिंह राठौड़, तिलोक चौधरी, राहुल मेवाड़ा, सुरजपालसिंह मेवाड़ा, नरेश मेहता, गौतम चौधरी, निशांत दवे, राजेश परमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं को संभाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें