फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: सांसद जसकौर मीणा ने दौसा में किया कार सेवकों का सम्मान, प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण भी देखा

Mon, 22 Jan 2024 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा सांसद जसकौर मीणा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कार सेवकों का सम्मान किया। ये कार सेवक वर्षों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने का हर संभव प्रयास और इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
दौसा में कार सेवकों का सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दौसा में श्रीराम मंदिर मुकरपुरा चौराहा पर सांसद जसकौर मीणा ने कार सेवकों का सम्मान किया। इस मौके पर सांसद मीणा ने कहा कि जो कार सेवक अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए वर्षों से प्रयास कर रहे थे और वो सफल हो गया है। वहीं, कार सेवकों ने कहा कि हम लोगों ने राम मंदिर के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। आज हमारे सामने राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसे लेकर हम बहुत खुश हैं। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर परिसर में भाजपा के पदाधिकारियों और रामभक्तों ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा और पीएम मोदी के संबोधन को सुना। 

इस दौरान बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण  सहारा, कोषाध्यक्ष मुरारी धोकरिया, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक, बांदीकुई शहर मंडल अध्यक्ष मनोज टोडवाल, बसवा मंडल अध्यक्ष महिपाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेज सिंह, जिला मंत्री युवा मोर्चा मेवाराम मीना, पूर्व पार्षद कैलाश तांबी, पूर्व प्रधान सुबुध्दि समेत भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें