फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सांसद बेनीवाल ने मेवाड़ में BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- दोनों कंपनियों के मुनीम बने हुए हैं

Sun, 07 May 2023 08:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

 बेनीवाल ने कहा कि आज मेवाड़ क्षेत्र की सीमेंट कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। क्योंकि यहां की भाजपा और कांग्रेस के नेता सीमेंट कंपनियों के मुनीम बने हुए हैं। आरएलपी विधानसभा से लेकर लोकसभा तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मेवाड़ दौरे पर हैं। सांसद ने चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में झांतला माता प्रांगण में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। 

विज्ञापन

अपने संबोधन में बेनीवाल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी और कहा की आरएलपी प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है।

यह है पूरा मामला

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की इस लड़ाई में मेवाड़ को भी अब मजबूती के साथ खड़ा होना पड़ेगा। बेनीवाल ने कहा कि आज मेवाड़ क्षेत्र की सीमेंट कंपनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। क्योंकि यहां की भाजपा और कांग्रेस के नेता सीमेंट कंपनियों के मुनीम बने हुए हैं। सांसद बेनीवाल ने कहा की आरएलपी विधानसभा से लेकर लोकसभा तक जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। तहसील, थाने और कचहरी में जब कोई बुजुर्ग आदमी जाए, तो वहां का अधिकारी बुजुर्ग का सम्मान करें, हम ऐसी व्यवस्था हम चाहते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें