फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: अपने गलत बयान पर सांसद राजोरिया ने दी सफाई, बोले- वायरल वीडियो कांग्रेस की साजिश, भाजपा बनाएगी सरकार

Mon, 01 May 2023 03:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली धौलपुर से बीजेपी सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने मन की बात कार्यक्रम के बाद अपनी जुबान फिसलने का स्पष्टीकरण देकर कहा कि सोशल मीडिया पर उनका जो भाषण वायरल किया जा रहा है, वो कांग्रेस की साजिश है।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद डॉ. मनोज राजोरिया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने बताया कि पिछले दिन दिनांक 30 अप्रैल 2023 को देश के प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100वां संस्करण का प्रसारण करौली जिले की सपोटरा विधानसभा में मीणा धर्मशाला, सपोटरा पर कार्यकर्ताओं एवं आमजनता के साथ सुना। इस दौरान उनके संबोधन के वीडियो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है, जिसमें गलत तरीके से प्रदेश में चौथी बार कांग्रेस सरकार बनने की बात कहते हुए दिखाया जा रहा है, जोकि गलत है। 

विज्ञापन




सांसद राजोरिया ने कहा कि इस क्लिप में उनकी बात ''कांग्रेस की जाएगी और कमल की भाजपा की सरकार की आएगी" को कांग्रेसी तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित कर रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। मैं ऐसी हरकतों की निन्दा करता हूं। कांग्रेस के लोग मेरी बात को गलत तरीके से पेश करके गहलोत की निकम्मी सरकारी को कब तक बचाऐंगी? राजस्थान से गहलोत के नेतृत्वा वाली भ्रष्ट, निकम्मी, गुण्डाराज वाली सरकार की विदाई तय है। 

सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने बताया कि मैं इस संबंध में अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए स्पष्ट कर चुका हूं कि यह वीडियों राजनैतिक भावना से प्रेरित है। इसे गलत तरीके से डाला गया है। अतः मैं समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों एवं मीडिया के विविध माध्यमों से अनुरोध करता हूं कि कांग्रेसियों के चलाए गए इस गलत वीडियो के प्रभाव में न आएं और इसका प्रसारण होने से रोकें और प्रदेश की इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें