अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी विकसित भारत यात्रा शिविर में शामिल हुए।
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के कानस में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं से वंचित आमजन को लाभ दिलाया और लाभार्थियों को योजनाओं के किट भी वितरित किए। इस दौरान चौधरी ने शिविर में मौजूद क्षेत्रवासियों की समस्यों का भी निस्तारण कराया।
इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर उपस्थित लाभार्थियों से प्रतिज्ञा दिलवाकर योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया। शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित सेकड़ो लाभार्थी मौजूद रहे।