फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेटे के सामने मां से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद मिलने गई थी, बेहोश कर अश्लील फोटो भी लिए  

Fri, 10 Jun 2022 05:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में तीन साल के बच्चे के सामने मां से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक महीने से अलग-अलग ठिकानों पर फरारी काट रहा था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में तीन साल की बच्चे के सामने मां से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को एक महीने से तलाश कर रही थी और वह अपने अलग-अलग ठिकानों पर फरारी काट रहा था। गुरुवार देर रात जालूपुरा थाना पुलिस ने आरोपी रवि कुमार उर्फ राकेश कुमार (24) निवासी हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अजमेर की रहने वाली 28 साल की महिला ने 11 मई को जालूपुरा थाने में एक केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट में उसने बताया कि वह पति और तीन साल के बेटे के साथ बजाज नगर में रहती है। भादरा हनुमानगढ़ के रहने वाले राकेश से उसकी पहचान फेसबुक पर हुई थी। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई और फिर एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए। इसके बाद से दोनों कॉल पर बात करने लगे। 

पिछले साल फरवरी में आरोपी राकेश ने उसे एक होटल में मिलने बुलाया। वह अपने तीन साल के बेटे के साथ उससे मिलने पहुंची। होटल के कमरे में आरोपी ने उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी राकेश ने बेटे के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो लेकर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद से वह डरा-धमकाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि राकेश उसके दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने को लेकर उस पर दबाव बना रहा था। आखिर में तंग आकर वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन


केस दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। गुरुवार रात को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें