फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तीन बच्चों की मां छह बच्चों के पिता के साथ हुई फरार, पति ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 11 Jan 2023 10:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी करीब 6 महीने पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। वह अपने तीन बच्चों को घर भी छोड़ गई थी। वहीं उसके प्रेमी के भी 6 बच्चे हैं। पत्नी के घर से जाने के बाद वह तनाव में आ गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। उसका प्रेमी भी पहले से शादीशुदा है और उसके छह बच्चे भी हैं। इधर, पत्नी के घर से फरार होने से परेशान पति ने अपने खेत में पेड़ से लटक कर फांसी ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक भंवरलाल मेघवाल मतोड़ा थाना इलाके के बरसिंगो के बास गांव का रहने वाला था। पुलिस ने उसके पास एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी समेत पांच लोगों को उसकी मौत का जिम्मेदाार बताया है।  

पुलिस ने बताया कि भंवरलाल की पत्नी करीब 6 महीने पहले अपने प्रेमी मोहनराम के साथ भाग गई थी। वह अपने तीन बच्चों को घर ही छोड़ गई थी। वहीं उसके प्रेमी मोहनराम के भी 6 बच्चे हैं।  पत्नी के घर से जाने के बाद भंवरलाल ने मोहनराम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर भंवरलाल की पत्नी किशना को दस्तयाब किया और उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने अपनी प्रेमी के साथ रहने की ही इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद से भंवरलाल तनाव में था। ससुराल वालों से मदद मांगने पर भी उन्होंने उसकी कोई मदद नहीं की थी। इधर, पुलिस ने बताया कि भंवरलाल की पत्नी किशना अपने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। इससे वह और मानिसक तनाव में आ गया था। सोमवार को भंवरलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें