फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मां का जुल्म! मासूम को उल्टा लटका बनाया वीडियो, पति को भेजकर मांगे पैसे, जान से मारने की दी धमकी

Sun, 26 Jun 2022 10:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुर उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पति ने पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
चूरू में मां ने बच्ची को लटकाया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के एक गांव में बेरहमी मां ने पति से पैसे मांगने के लिए अपनी ढाई महीने की बच्ची को उल्टा लटका दिया। महिला ने बच्ची को उल्टा लटकाकर वीडियो बनाया और पति को भेजकर पैसे मांगे। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

सदर थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि गाजसर निवासी प्रकाश नाथ (22) ने शुक्रवार शाम को रिपोर्ट दी। जिसमें उसने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी लाडनूं निवासी कृष्णा (20) के साथ हुई थी । करीब चार महीने पहले कृष्णा के पिता हमारे घर आए । उन्होंने कहा कि कृष्णा गर्भवती है और उसमें ब्लड बहुत कम है। आप इसके बच्चे का गर्भपात करवा दें। 


प्रकाश नाथ ने बताया कि मैंने कृष्णा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और चार यूनिट ब्लड चढ़वाया। कृष्णा के पिता ने उसकी छोटी बेटी की शादी मेरे छोटे से भाई करवाने के लिए कहा और बदले में 50 हजार रुपए मांगे, जिस पर मेरे पिता ने कृष्णा के पिता को 50 हजार रुपए दे दिए। इस दौरान कृष्णा ने बेटी मोनिका को जन्म दिया। इसके कुछ दिन बाद मेरे ससुर बच्ची और पत्नी को अपने घर ले गए।

विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि अब पत्नी के पिता और पत्नी एक लाख रुपये मांग रहे हैं। पत्नी कृष्णा ने मोबाइल पर वीडियो भेजा है, जिसमें ढाई माह की मेरी मासूम बेटी मोनिका को उल्टा लटकाए हुए है। उसने कहा कि तुम एक लाख रुपए लाकर दो वरना तेरी बेटी को जान से मार दूंगी। वहीं, कृष्णा ने मेरे पिता का पुतला बनाकर उसको शराब पिला रही है। उसका भी वीडियो बनाकर भेजा है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें