फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एग्जाम सेंटर से युवती को भगा ले गया युवक, आठ महीने बाद पुलिस ने दबोचा

Sun, 26 Jun 2022 09:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक युवती का परिचित है।
विज्ञापन
सीकर में युवती को भगा ले गया युवक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में एक युवक एग्जाम सेंटर से युवती को भगा ले गया। पुलिस ने युवती को पहले ही दस्तयाब कर लिया था। अब आठ महीने से फरार आरोपी युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक नवंबर 2021 को उदयचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका बेटा मनीष अपनी बहन को बीएससी सेकेंड ईयर की एग्जाम दिलवाने रानोली में सेंटर पर छोड़कर आया लेकिन उनकी बेटी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुई। उसके बाद से ही वह लापता थी। 


मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती को सीकर से ही दस्तयाब किया था। जिसके बाद युवती ने बताया कि उसका परिचित राकेश कुमार अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई बार उसके गांव रामपुरा में दबिश दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राकेश जाट (25) निवासी रामपुरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें