फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: स्कूल में मच्छर काटते हैं, इस कारण कर दी बच्चों की छुट्टी, वायरल हो रहा प्रधानाचार्य का यह पत्र

Wed, 13 Jul 2022 08:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ के खानपुर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने इस तरह का पत्र ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को लिखा है।
विज्ञापन
स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक स्कूल के प्रधानाचार्य का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके कहा गया है कि स्कूल में मच्छर काटते हैं इसलिए बच्चों की छुट्टी है। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों के हालातों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।   

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला खानपुर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम का है। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने यह पत्र ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को लिखा है। जिसके बाद से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने पत्र में लिखा कि विद्यालय के कक्षा 10 और कक्षा 6 के कमरों में प्रतिदिन पानी भरने और मच्छर होने के कारण छात्रों ने कक्षा में बैठने से मना कर दिया है। जिसकी वजह से इन दोनों कक्षा के छात्रों का अवकाश कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, राज्य की गहलोत सरकार ने दो साल पहले कस्बे में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल को स्वीकृति प्रदान की थी। भवन नहीं होने के कारण अस्पताल के सामुदियाक भवन में बच्चों को पढ़ाया गया। पिछले साल भवन बनने के बाद से यहां शिक्षण कार्य शुरू किया गया था। भवन का निर्माण बेहतर तरीके से नहीं होने के कारण यहां रोशनी भी नहीं है। साथ बरसात के समय में पानी भरने के कारण अब मच्छर भी बढ़ने लगे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें