फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: आसानी से हाथ आई नागिन, नाग को ढूंढने में एक के बाद एक मिले 50 से अधिक सांप, दहशत में ग्रामीण

Thu, 06 Jul 2023 09:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बारिश का मौसम आते ही घरों से सांप के मिलने के मामले भी बढ़ने लगे हैं। बारिश में बिल में पानी भरने के बाद सांप बाहर निकलने लगते हैं। ऐसा ही मामला दमोह के लकलका गांव में देखने को मिला।
 
विज्ञापन
घर से पकड़ गया सांप। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह के लकलका गांव में ग्राम कोटवार बुक्खल रैकवार के घर एक साथ 50 से अधिक सांप निकल आए। जैसे ही कोटवार ने सांप देखे उसके होश उड़ गए। वह परिवार को लेकर घर से बाहर भागा और ग्रामीणों को सूचना दी। बाद में नाथ समुदाय के सर्प विशेषज्ञ को बुलाकर इन सांपों को पकड़कर डिब्बे में बंद किया गया और जंगल में छोड़ा गया। दहशत के कारण कोटवार घर के अंदर नहीं जा रहा है। 

विज्ञापन




बता दें बारिश के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का क्रम शुरू हो चुका है। ऐसा ही कुछ ग्राम पंचायत लकलका में देखने को मिला। यहां एक मकान से एक के बाद एक लगभग 50 से अधिक सांप निकलने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


एकदम से इतनी संख्या में इन सांप को देखने के बाद बुख्हल रैकवार और ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने इस बात की जानकारी दूसरे गांव में सर्प पकड़ने वाले विशेषज्ञ को दी। ग्रामीणों ने बताया कि सांप पकड़ने दूसरे गांव से आए विशेषज्ञ ने नागिन को तो आसानी से पकड़ लिया, इतने में नाग कहीं छिप गया। नाग को ढूंढने में बहुत समय लगा। नाग की तलाश में एक के बाद एक 50 से ज्यादा छोटे-बड़े सांप निकले। विशेषज्ञ ने एक-एक कर इन जहरीले सांपों को अपने कब्जे में लेकर कुप्पों में बंद किया, जिसके बाद ग्रामीणों की जान में जान आई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें