फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner: मारवाड़ की 46 सीटें साधने आएंगे मोदी, बीकानेर से राष्ट्र को समर्पित करेंगे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे

Fri, 30 Jun 2023 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पीएम राजस्थान के बीकानेर आठ जुलाई को आएंगे। यहां से वो राष्ट्र को 20 हजार करोड़ के ग्रीन एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे। राजस्थान में पीएम का नौ महीने में ये 7वां दौरा है। माना जा रहा है कि ये दौरा नहरी क्षेत्र और मारवाड़ की 46 विधानसभा सीटों के लिए है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नहरी क्षेत्र और मारवाड़ के जिलों के लोगों के लिए बड़ी सौगात देने पीएम मोदी आठ जुलाई को फिर से प्रदेश में आ रहे हैं। पिछले 9 महीने में 6 बार पीएम मोदी राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। यह 7वां दौरा होगा। अबकी बार बीकानेर संभाग पहुंचने पर पीएम मोदी 20 हजार करोड़ के ग्रीन एक्सप्रेस हाइवे की सौगात देंगे। बीजेपी और केंद्र सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


पीएम के नरेंद्र मोदी आठ जुलाई को बीकानेर ज़िले के दौरे पर आ रहे हैं। बीकानेर सांसद और केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी केन्द्रीय सरकार की ओर से क्षेत्र में करवाए गए कई विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। मोदी बीकानेर में ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे के पास नौरंगदेसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाईवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 

 पंजाब के अमृतसर से प्रारंभ होकर गुजरात के जामनगर तक फैला हाईवे
छह लेन का यह हाईवे पंजाब के अमृतसर से प्रारंभ होकर गुजरात के जामनगर तक कुल 1316 किलोमीटर की दूरी तय करता है। हाईवे की कुल लागत 20,868 करोड़ रुपये है। ये हाईवे चार राज्यों- पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट में शामिल है। इस प्रोजेक्ट में अमृतसर, बठिंडा, सनारिया, बीकानेर, सांचौर, समाखियाली, जामनगर जैसे औद्योगिक केन्द्र आपस में जुड़ेंगे। पश्चिमी राजस्थान के सभी क्षेत्रों में यह हाईवे आर्थिक विकास को स्पीड अप करेगा। राजस्थान की उत्तरी-पश्चिमी सीमा से होकर यह एक्सप्रेस वे हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर जिलों से गुजरेगा।
विज्ञापन


पीएम भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्मित ये परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे मोदी
रायसिंहनगर, अनूपगढ़ से पूगल तक 860.26 करोड़ रुपये की लागत से 162.46 KM और खाजूवाला-पूगल-बाप तक 895 करोड़ रुपये की लागत से 212 KM लंबी सड़क परियोजनाओं को भी प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही भारत सरकार के उपक्रम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित गुजरात के बनासकांठा से शुरू होकर पंजाब के मोगा तक 26000 करोड़ की लागत से 1300 किमी लंबाई के ग्रीन एनर्जी कोरिडोर का भी प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे, जिसके चलते बीकानेर संभाग सोलर हब के रूप में तेज़ी से डेवलप होता जा रहा है। 

100 बेड के एक्सपेन्डेबल हॉस्पिटल को भी जनता को समर्पित करेंगे मोदी
बीकानेर दौरे पर मोदी भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अन्तर्गत 41.15 करोड़ की लागत से निर्मित 30 बेड और विस्तारित 100 बेड तक का हॉस्पिटल भी जनता को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं के लोकार्पण से उत्तर पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू और जोधपुर सहित पूरे बीकानेर संभाग में विकास के नए मार्ग खुलेंगे। 

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर दौरा तय करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा-  मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ थीम पर काम करके नए भारत, विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए दृढ़ संकल्पित है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में देश ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपने क्षेत्र की जनता से ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और जनसभा में पहुंचने की अपील की है।

नहरी क्षेत्र से लेकर मारवाड़ तक 46 विधानसभा सीटों को साधेंगे मोदी
पीएम मोदी नहरी क्षेत्र के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों की 24 विधानसभा सीटों के अलावा जोधपुर, जालोर, बाड़मेर की 22 सीटों यानी कुल 46 सीटों को इस दौरे और प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण से साधेंगे। बीकानेर संभाग के ज़िलों में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से 11 सीटों पर कांग्रेस और 10 सीटों पर बीजेपी काबिज है। दो सीटों पर सीपीएम और एक सीट निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर यह कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

पीएम मोदी के पिछले राजस्थान दौरे

  • 30 सितंबर 2022 - अम्बा माता दर्शन - सिरोही जिला -आबूरोड आए।
  • 1 नवंबर 2022 -बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में जनसभा की।
  • 8 जनवरी 2023- भीलवाड़ा में गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती पर सभा।
  • 12 फरवरी 2023- दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर आए और जनसभा की।
  • 10 मई 2023- नाथद्वारा और आबूरोड़ में बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया।
  • 31 मई 2023-अजमेर में बीजेपी के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें