फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 10 करोड़ लोगों को किया जाएगा नशामुक्त, केंद्र सरकार और ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने किया एमओयू

Sun, 05 Mar 2023 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ब्रह्माकुमारीज संस्थान और केंद्र सरकार के बीच 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त कराने के लिए एक एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत लोगों को नशे से दूर रहने और उसे छोड़ने के लिए जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन
भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने नशामुक्त भारत बनाने के लिए की बड़ी पहल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं ब्रह्माकुमारीज ने नशामुक्त भारत बनाने के लिए बड़ी पहल की है। दोनों के बीच तीन साल के लिए एक एमओयू किया गया। जिसके तहत अभियान चलाकर दस करोड़ लोगों को नशामुक्त करने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन


रविवार को सिरोही में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ विरेंद्र कुमार, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले और ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रबंधन कमेटी की सदस्य बीके आशा ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज संस्थान का मेडिकल प्रभाग मिलकर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगा। इस मौके पर ब्रह्माकुमारीज संस्थान के माउंट आबू से डॉ. प्रताप मिडढा, मेडिकल प्रभाग के सचिव बीके डॉ बनारसी, डॉ सचिन परब तथा अधिकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान का विस्तार भारत के प्रत्येक जिलों, कस्बों और गांवों तक है। संस्थान के 6 हजार 5 सौ सेवाकेंद्र हैं और इनसे 20 लाख लोग जुड़े हैं। जिसके जरिए लोगों को इसके प्रति जागरुक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें