फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power Crisis: रामलाल शर्मा बोले- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार, फिर भी बिजली समस्या दूर करने में गहलोत सरकार विफल

Sat, 26 Mar 2022 04:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रवक्ता ने सीएम गहलोत से बिजली संकट जल्द दूर करने की मांग की है। जिससे आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
रामलाल शर्मा, अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रामलाल शर्मा ने बिजली संकट को लेकर सीएम अशोक गहलोत पर जुबनी हमला बोला। रामलाल शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अंदर कांग्रेस की सरकार है। उसके बावजूद भी राजस्थान की सरकार बिजली की समस्या को दूर करने में विफल रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में धीरे-धीरे कोयले की कमी के कारण बिजली की समस्या बढ़ने लगी है। कोयला संकट की वजह से आने वाले समय में मुख्यमंत्री जी भी कह चुके हैं कि राजस्थान अंधकार के अंदर हो सकता है तो समय रहते हुए इसका उपाय कर लेते तो मेरे ख्याल से आज प्रदेश को यह हालात नहीं बनते। वर्तमान के अंदर रीट परीक्षा की तैयारी भी विद्यार्थी कर रहे हैं और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा भी आयोजित की जा रही है, लेकिन तमाम समस्याओं को देखते हुए राजस्थान की सरकार चिंतित नहीं है और इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। 


विधायक रामलाल शर्मा ने बिजली कटौती को लेकर भी गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अंदर रात भर बिजली कटौती की जा रही है तो कई स्थानों पर 4-5 घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है। इससे विद्यार्थियों के साथ साथ आमजन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा मांग करती है कि समय रहते हुए इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और सरकार आमजन को राहत पहुंचाने का काम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें