फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक फरार, तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

Mon, 13 Jan 2014 01:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के धौलपुर के बसपा विधायक बनवारी लाल कुशवाहा आजकल फरार हैं। उन पर आरोप है छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोगों के साथ धोखाधड़ी का। पुलिस उनकी तलाश में है लेकिन वो कानून के लंबे हाथों से बचते फिर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने एक चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों के साथ धोखा किया। पुलिस ने धारा 420 में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस केस के तीन आरोपियों ने सरेंडर कर दिया लेकिन विधायक जी फरार हैं।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की पुलिस बनवारी को लगातार तलाश रही है। 33 साल के बनवारी 27 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

बनवारी लाल कुशवाहा के भाई बालकिशन कुशवाहा, मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के दामाद हैं। तीनों भाई बालकिशन, शिवराम और बनवारी इस मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन


कंपनी के कथित निदेशक बनवारीलाल लोधी और विधायक के दोनों बाईयों ने ग्वालियर के थाटीपुर थाने में सरेंडर कर दिया था।

सवाल ये है कि क्या पुलिस कुशवाहा को पकड़ नहीं पा रही या फिर कुशवाहा की हैसित के सामने बेबस है? हालांकि पुलिस के आला अधिकारी कह रहे हैं कि कुशवाहा को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें