फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधायक गिर्राज मलिंगा ने डीजीपी पर लगाया दुश्मनी के चलते फंसाने का आरोप, लाठर ने दी सफाई

Tue, 12 Apr 2022 01:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बाड़ी एईएन से मारपीट मामले में फंसे विधायक गिर्राज मलिंगा ने कहा कि डीजीपी जसवंत गुर्जर से संबंध निभाने के लिए मुझे फंसा रहे हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़ी जेईएन और एईएन से पिटाई मामले में कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा का नाम सामने आया है। इस मामले में घिरे विधायक मलिंगा ने डीजीपी पर व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर सही जांच नहीं की गई तो वो अदालत का रुख करेंगे। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विधायक गिर्राज मलिंगा ने कहा कि डीजीपी एमएल लाठर मेरे खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता जसवंत गुर्जर का समर्थन करते हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि 1996 में डीजीपी को जसवंत गुर्जर ने कार भी गिफ्ट की थी। यहां तक की डीजीपी लाठर और जसवंत गुर्जर बिजनेस पार्टनर भी रह चुके हैं। यही कारण है कि डीजीपी संबंध निभाने के लिए अब मुझे फंसा रहे हैं। 


जसवंत गुर्जर और डीजीपी के संबंधों की जांच की उठाई मांग
गिर्राज मलिंगा ने जयपुर में सोमवार को मीडिया से बात की। इस दौरान ही विधायक ने डीजीपी एमएल लाठर पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक ने कहा कि मौजूदा डीजीपी धौलपुर में एसपी थे तो उस दौरान उन्होंने जसवंत गुर्जर को कई मामलों में बचाया था। इस मामले की जांच होने चाहिए। मैंने विधानसभा में पुलिस के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ मामले उठाए थे। 

विज्ञापन

 अदालत का सहारा लूंगा
वहीं विधायक ने कहा कि एईएन से मारपीट मैने नहीं परेशान गांव वालों ने की थी केवल मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुझे मारपीट केस में फंसाने की साजिश की जा रही है। डीजीपी के इशारे पर धौलपुर एसपी ने मुझे फंसाने की कोशिश की है। उन्होंने ही एईएन से मेरा नाम लेने को कहा है। मलिंगा ने यह भी कहा कि अगर डीजीपी ने गलत जांच की तो मै अदालत का सहारा लूंगा। मेरे साथ भगवान है। भगवान न्याय करेगा। 


बिजलीकर्मियों को अपना व्यवहार देखना चाहिए
विधायक ने यह भी कहा कि बिजलीकर्मियों से मारपीट करना गलत है लेकिन बिजली अधिकारियों को अपना व्यवहार भी देखना चाहिए। जिस एईएन के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की, उससे लोग परेशान थे। वह वीसीआर के नाम पर ग्रामीणों से हजारों रुपये वसूल रहा था। इसलिए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की। मैंने एईएन की तत्कालीन उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से शिकायत भी की थी। 


बेबुनियाद है आरोप
वहीं मलिंगा के आरोपों पर डीजीपी एमएल लाठर ने सफाई दी है। लाठर ने कहा कि विधायक गिरफ्तारी के डर से मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। अगर उन्होंने अपराध किया है तो कार्रवाई होगी। उनके लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।


बता दें कि बाड़ी बिजली कार्यालय में घुसकर लोगों ने एईएन और जेइएन से मारपीट की थी। इस हमले में एईएन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी कई हड्डियां टूट गई थी।

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें