फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल से नहीं मिलने देने पर रो पड़ीं विधायक

Tue, 21 May 2013 12:40 PM IST
सिरोही
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की राज्यपाल मारग्रेट अल्वा के स्वागत के लिए पहुंचीं कांग्रेस की विधायक और सिरोही जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया को राज्यपाल से न मिलने देने से वे नाराज हो गईं।
विज्ञापन


पुलिस और जिला प्रशासन के अशोभनीय व्यवहार से गुस्साईं विधायक अधिकारियों के सामने शिकायत करते हुए रोने लगीं।

मामला बढ़ जाने पर विधानसभा में उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, कलैक्टर एमएस काला और कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित जोशी ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं।

विधायक राज्यपाल का बिना स्वागत किए ही चली गईं।

गंगाबेन गरासिया ने बताया कि उन्हें निमंत्रण पत्र देकर राज्यपाल का स्वागत करने के लिए बुलाया गया था। इसके बावजूद भी पुलिस और जिला प्रशासन ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया है।
विज्ञापन


विधायक ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भी लिखा है। उन्होंने अपने साथ अशोभनीय व्यवहार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में कांग्रेस समिति की मंगलवार को सिरोह डाक बंगले में आपात बैठक बुलाई गई है।

क्या था मामला
राज्यपाल का स्वागत करने के लिए गंगाबेन गरसरिया आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। वहां पुलिस ने उनकी गाड़ी को रेलवे सीमा में प्रवेश करने से रोका दिया।

इसके बाद स्पेशल शेड के प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेम्प पर चढ़ते समय भी उन्हें महिला पुलिसकर्मी ने रोक दिया। दोनों जगह पुलिस के रोकने से वे नाराज हो गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें