फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भीलवाड़ा के शंभूगढ़ में एटीएम को उखाड़ ले गए बदमाश, 28 लाख रुपये थे मशीन में

Tue, 15 Nov 2022 12:57 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को फिर से निशाना बनाया है। इससे पहले भी बदमाश इसी बैंक का एटीएम लूट चुके हैं। 
विज्ञापन
भीलवाड़ा में एटीएम लूट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले के शंभूगढ़ कस्बे से सोमवार की रात अज्ञात बदमाश बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम ही उखाड़ कर ले गए। बदमाश एटीएम को उखाड़ कर बोलेरो में ले कर रफूचक्कर हो गए। एटीएम उखाड़कर ले जाने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर एक कांस्टेबल ने अपने निजी कार से बदमाशों का पीछा किया पर वो बोलेरो को स्पीड से भगा ले जाने में सफल हुए। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्वु ने बताया कि वारदात का पता लगाने के लिए टीम को भेजा गया है। बैंक प्रबंधक के अनुसार सोमवार को एटीएम में 28 लाख रुपये थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भीलवाड़ा सहित तीन जिलों में भी नाकाबंदी करवाई गई। बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। इससे पहले भी बदमाश इसी बैंक का एक एटीएम दो सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूट चुके हैं। 


सोमवार की रात बदमाशों ने फिर एटीएम को निशाना बनाया। बदमाशों ने एटीएम को कैंपर गाड़ी से सांकल से बांधा और उखाड़ने के बाद गाड़ी में डालकर ले गए। बदमाशों ने एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया। इससे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद नहीं हो पाई। इस वारदात में शामिल बदमाशों की संख्या चार से पांच हो सकती है। सभी बदमाश अपना चेहरा बांधे हुये थे। उन्होंने कोट- जैकेट पहन रखे थे। 

विज्ञापन

एटीएम लूट मामले में शंभूगढ़ पुलिस और बैंक अधिकारी छानबीन में जुट गई है। वारदात की सूचना पर रात में ही डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अब कस्बे में मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे कोई सबूत बदमाशों का लग सके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें