भरतपुर में बदमाशों ने एटीएम पर रुपये निकालेन गई युवती का कार्ड बदल लिया। जिसके बाद उसके जाते ही पैसे निकाल लिए। जिसका एसएमएस आते ही युवती को घटना का पता चल गया। बाद में लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
भरतपुर के कुंहेर थाना इलाके में एटीएम से पैसे निकालने गई एक युवती का कुछ बदमशों ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उन्होंने उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए, जिसका एसएमएस युवती के मोबाइल पर आया। जिसके देखकर वह थाने में शिकायत करने जा रही थी। इस दौरान युवती को एटीएम मशीन पर बदमाश खड़े दिख गए। युवती ने शोर मचाया तो बदमाश भागने लगे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता युवती चंचल बरताई ने बताया कि वह नगला गांव की रहने वाली है। रविवार को वह कुंहेर कस्बे में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। जब वह पैसे निकाल रही थी तब उसके पीछे कुछ युवक खड़े थे जिन्होंने उसका पिन देख लिया। पैसे निकालने के बाद उसका कार्ड मशीन में फंस गया। जिस पर पीछे खड़े युवकों ने उसे कार्ड निकाल कर दिया। लेकिन, इस बहाने उन्होंने उसका कार्ड बदल दिया।
घर जाने के दौरान रास्ते में में चंचल के पास खाते से रुपये निकालने का मैसेज आया। जिसके बाद वह तुरंत कुंहेर थाने में शिकायत करने के निकल गई। रास्ते में एटीएम के बाहर उसे वही बदमाश खड़े दिखाई दिए। चंचल ने उन्हें आवाज लगाई तो वे वहां से भागने लगे। उन्हें भागता देख चंचल ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।