फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: 35 लाख रुपये से भरी ATM लूट ले गए बदमाश, रस्सी से बांधकर उखाड़ी मशीन

Sun, 03 Sep 2023 07:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर एडिशनल एसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि घटना के समय एटीएम गार्ड वहां नहीं था। गार्ड सिर्फ रात 10 बजे तक ही एटीएम बूथ पर रहता है। बूथ से जाते समय वह शटर को बंद कर चला जाता था।  
विज्ञापन
एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के गोपालगढ़ थाना इलाके में बदमाश 35 लाख रुपये से भरी ATM मशीन उखाड़कर ले गए। सुबह जब स्थानीय लोगों को पता लगा तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। 

विज्ञापन


घटना जिले के गोपालगढ़ कस्बे की है, जहां एक एसबीआई बैंक का एटीएम लगा हुआ था। शनिवार देर रात कुछ बदमाश एटीएम पर गए और मशीन को रस्सी से बांधकर उखाड़ा और फिर अपने साथ ले गए। एटीएम मशीन में 35 लाख रुपए भरे हुए थे।  सुबह कस्बे लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तो उन्होंने शटर टूटा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।  

एडिशनल एसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि घटना के समय एटीएम गार्ड वहां नहीं था। गार्ड सिर्फ रात 10 बजे तक ही एटीएम बूथ पर रहता है। बूथ से जाते समय वह शटर को बंद कर चला जाता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें