फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Barmer: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी दे रहा था अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Mon, 21 Mar 2022 11:11 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में स्कूल से लौट रही एक छात्रा से दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पीड़िता ने दो महीने बाद परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बाड़मेर में दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता दुष्कर्म के आरोपी की धमकियों से परेशान थी। जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन

महिला थानाधिकारी राम प्रताप सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने एक युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। कथित तौर पर इसी के चलते नाबालिग ने आत्महत्या की है। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तो आरोपी की तलाश में अलग-अलग पुलिस की टीमें बना जगह जगह दबिश दी जा रही है।


सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों ने एक युवक पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने और उसे लगातार ब्लैकमेल कर परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


फोटो और वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
पीड़िता दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। दो महीने पहले स्कूल से लौटते समय आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए। जिसके बाद आरोपी पीड़िता को बार-बार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें