फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवक पर चाकू से हमला करने वाला नाबालिग निरुद्ध, विवाद के बाद किया था हमला

Thu, 06 Oct 2022 05:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पुलिस ने बताया कि कहासुनी के बाद नाबालिग और उसके पक्ष के लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना को लेकर दास्तयाब किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के कोटगेट थाना इलाके में रेलवे ग्राउंड के पास हुई चाकूबाजी की वारदात में शामिल का मुख्य आरोपी को पुलिस ने निरुद्ध किया है। निरुद्ध किए गए नाबालिग ने ही मधूसूदन पर चाकू से वार किए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि इस मामले को लेकर मीडिया में सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है, जो सही नहीं है। पूरा मामला आपसी कहासुनी का है। आपसी झगड़े में युवक पर दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि रेलवे ग्राउंड में दो पक्षों के बीच डांडिया के दौरान विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मधुसूदन को ग्राउंड के बाहर बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मधुसूदन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है, डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें