फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कैबिनेट बैठक में आरएसएस को लेकर भिड़े मंत्री, विवाद बढ़ता देख सीएम गहलोत ने कराया मामला शांत

Sun, 12 Jun 2022 12:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मंत्री शांति धारीवाल और भजन लाल जाटव ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के कामकाज पर सवाल उठा दिए। धारीवाल ने आरएसएस अधिकारियों के तबादला नहीं करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
भजन लाल जाटव, बीडी कल्ला और शांति धारीवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशाोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्री आपस में भिड़ गए। बैठक में शिक्षा विभाग के कामकाज को लेकर विवाद हो गया। यूडीएएच मंत्री शांति धारीवाल और पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव ने बीडी कल्ला को खूब खरी सुनाई। बाद में सीएम गहलोत ने मामला शांत करवाया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शांति धारीवाल ने बीडी कल्ला के कामकाज पर सवाल उठाए। धारीवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग में आरएसएस से जुड़े कर्मचारी और अफसर लंबे समय से एक ही जगह हैं। आरएसएस बैकग्राउंड वाले कर्मचारी और अफसर हमारा राज होने के बावजूद नहीं बदले गए। यह मंत्री को सोचना चाहिए।


इसके बाद मंत्री भजन लाल जाटव भी शिक्षा मंत्री के विरोध में आ गए। जाटव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरे क्षेत्र में महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल खोले गए हैं लेकिन स्कूल खोले जाने की जानकारी मुझे ही नहीं दी गई। मैं विधायक हूं, मुझे ही नहीं बताया। इसपर बीडी कल्ला ने कहा कि विभाग के अपने मापदंड है। वो अपने स्तर पर स्कूल खोलता है। कैबिनेट बैठक में यूं मंत्रियों के भिड़ने पर सीएम गहलोत ने मामला शांत करवाया।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम गहलोत ने मंत्रियों की क्लास लगाई। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि जनता के लिए हर मंत्री दरवाजा खुला रखें। कई मंत्री जनता से नहीं मिल रहे हैं, जो ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें