फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu Road Accident: टैंकर और कार की टक्कर में चार की मौत, सालासर बालाजी धाम से लौट रहे थे सभी

Sun, 12 Jun 2022 12:11 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं सचिन पायलट ने हादसे को लेकर दुख जताया है।
विज्ञापन
चूरू में भीषण सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के सुजानगढ़ में नेशनल हाईवे-58 पर रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। टैंकर और कार की भीषण टक्कर में जोधपुर के चार युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चारों सालासर बालाजी के दर्शन कर जोधपुर लौट रहे थे। इस बीच यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारों मृतक करीब 25 से 35 साल के थे। टक्कर होने के बाद टैंकर वैगनार कार को करीब पच्चीस फीट तक अपने साथ घसीटता हुआ ले गया। वैगनार में सवार वासुदेव, अमित, रविदास और संजय सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस जोधपुर लौट रहे थे। इस बीच बोबासर पुलिया के पास लाड़नूं की ओर से आ रहे केमीकल से भरे टैंकर से कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।


सचिन पायलट ने दुख किया व्यक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानगढ़ हादसे को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें