फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: शेखावत बोले- सनातन के विरोधियों के साथ है कांग्रेस, भ्रष्टाचारी सरकार के कारण ही पिछड़ रहा प्रदेश

Mon, 04 Sep 2023 07:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

रामदेवरा से बीजेपी परिवर्तन संकल्प यात्रा का तीसरा चरण शुरू हो गया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सनातन का विरोध करने वालों के साथ खड़ी है कांग्रेस पार्टी। अराजक और तुष्टिकरण की सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामदेवरा में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ सोमवार को लोकदेवता बाबा रामदेव की धरती से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जनता का आह्वान किया कि अब इस अराजक और तुष्टिकरण की सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 

विज्ञापन


गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्तमान अजराजक और भ्रष्टाचारी सरकार के कारण राजस्थान पिछड़ रहा है। जो प्रदेश कभी विकास के सभी पैरामीटरर्स में देश के अग्रणी राज्यों में था। उसको आज भ्रष्टाचार, बलात्कार, पेपरलीक और माफियाराज में देश के पहले पायदान पर पहुंचाने का पाप प्रदेश कांग्रेस सरकार ने किया है। इस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के चलते प्रदेश को दंगों में झोंक दिया गया। उन्होंने कहा कि यह जो इंडी एलायंस बना है। इसके लोगों ने सनातन धर्म को समाप्त करने का संकल्प सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी सनातन का विरोध करने वालों के साथ खड़ी है। 

कभी रामसेतु को काल्पनिक बताते हैं, तो कभी राम मंदिर के निर्माण में अवरोध करते हैं-शेखवात
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कितने ही आक्रांता आए, लेकिन पश्चिम राजस्थान के रणबांकुरों ने इस धरती को अपने खून से सींच कर सनातन को जिंदा रखा।  राजस्थान के वीर सपूतों ने इस संस्कृति के मानबिंदुओं की रक्षा के लिए पीढ़ियां कुर्बान की थीं, लेकिन आज यह कांग्रेस पार्टी जिन लोगों के साथ खड़ी है, वह सनातन संस्कृति को खत्म करने का आह्वान कर रही हैं। शेखावत ने कहा कि ये वही कांग्रेस है, जो जिसके लोग कभी भगवान राम को अस्तित्व के नकारते हैं। कभी रामसेतु को काल्पनिक बताते हैं तो कभी राम मंदिर के निर्माण में अवरोध करते हैं।
विज्ञापन


तुष्टिकरण की मानसिकता कांग्रेस में अंदर तक भरी हुई-गजेंद्र सिंह
शेखावत ने कहा कि यह कांग्रेस 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा लगाने वालों के साथ खड़े होने का पाप करती है। ये लोग ऐसा नारा देने वाले कन्हैया कुमार जैसों को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाने का काम करते हैं। आज हमारा संघर्ष ऐसे लोगों के साथ है। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण की मानसिकता कांग्रेस में अंदर तक भरी हुई है। बहुसंख्यक हिंदू समाज को मानसिक रूप से कमजोर करने के लिए उन्होंने साम्प्रदायिक ताकतों का समर्थन किया। नतीजा यह रहा कि करौली, जोधपुर में दंगा हुआ। राम दरबार को क्रेन से तोड़ा गया। अलवर में शिव दरबार को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई से लेकर जांच तक में तुष्टिकरण किया गया। इससे अलगाववादी ताकतों के हौसले बुलंद हुए। इसका नतीजा यह हुआ कि इन अलगाववादी ताकतों ने उदयपुर में कन्हैयालाल का सिर धड़ से अलग कर दिया। शेखावत ने कहा कि देश इस समय संधि काल में है। मोदीजी के नेतृत्व में देश संपरिवर्तन की ओर जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व को सबसे शक्तिशाली देश बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं, दूसरी ओर कांग्रेस सहित विपक्षी दल देश के टुकड़े-टुकड़े करने का ख्वाब देखने वालों के साथ खड़ा है। 

केन्द्र के दिए पैसों से हो रहा भ्रष्टाचार
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में 8 लाख करोड़ रुपये केन्द्रीय सहायता दी गई। जो यूपीए की सरकार की तुलना में पांच-छह गुना ज्यादा थी। रेलवे, रोड, बिजली और जल जीवन मिशन के लिए धनराशि दी गई, लेकिन उस पैसे में भ्रष्टाचार की लूट चल रही है।

मुफ्त बिजली के नाम पर हो रहा धोखा
शेखावत ने कहा कि अब राजस्थान में भ्रष्टाचार की इस कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिए उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह वही सरकार है, जिसने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया। बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर युवाओं को धोखे में रखा। अब मुफ्त बिजली के नाम पर बिजली गुल है। किसान की फसलें चौपट हो गईं। फसल बीमा में झूठे कागज बनाकर घोटाला किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें