फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने पुलिस पर आरोपी चालक को छोड़ने का लगाया आरोप

Mon, 04 Sep 2023 07:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

ट्रैक्टर की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक की मौत परिजनों ने हंगामा कर नहीं कराया पोस्टमार्टम। पुलिस पर लगाए आरोपी को छोड़ने के आरोप।
विज्ञापन
हादसे के बाद हंगामा करते परिजन और परिचित लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में देर रात बाइक सवार तीन लोगों को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मौके से निकल रहे पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए घंटों तक पुलिस का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस रात 10 बजे पहुंची और शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घटना के बाद ट्रैक्टर और ड्राइवर को पकड़ लिया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। अब परिजन ट्रैक्टर और ड्राइवर को पकड़ने की मांग को लेकर थाने पर इकट्ठे हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना कल करीब सात बजे की है। खेरिया बिल्लोच का रहने वाला रोजन खान अपनी भाभी गुलिया और भतीजा अफसर के साथ अपनी रिश्तेदारी में गमी के घूमने सज्जनवास गांव गया था। वह वहां से वापस आ रहा था। रोजन खान उसकी भाभी और भतीजा एक ही बाइक पर सवार थे। तभी रूपवास धौलपुर हाईवे पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने रोजन खान की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान रूपवास थाने के पुलिसकर्मी मौके से निकल रहे थे। उन्होंने घटना स्थल पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर को पकड़कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। बाइक सवार तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रोजन खान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


रोजन खान के परिजनों का कहना है कि उन्होंने रोजन खान की मौत की सूचना पुलिस को दे दी, लेकिन करीब दो घंटे तक पुलिस नहीं आई। जब रात में 10 बजे पुलिस अस्पताल पहुंची तो रात में पोस्टमार्टम नहीं करवाने का तर्क दे दिया। रोजन खान के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घटना के बाद ट्रैक्टर और ड्राइवर को छोड़ दिया। 

सुबह काफी संख्या में रोजन खान और उसके गांव के लोग रूपवास थाने पर इकट्ठे हो गए और मांग करने लगे कि जब तक पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर ड्राइवर को नहीं पकड़ेगी तब तक वह रोजन खान के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। पुलिस की समझाइश करने के बाद आखिरकार ग्रामीण मन और पुलिस ने पोस्टमार्टम कर सब परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें