फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'मोदी @20' की भगवत गीता से तुलना पर भड़के सालेह मोहम्मद, मंत्री ने कहा-भाजपा को शर्म करनी चाहिए

Mon, 05 Sep 2022 01:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोदी @20 किताब की तुलना भगवद गीता से की थी। उनके इस बयान पर सालेह मोहम्मद ने कहा कि आप व्यक्ति विशेष के लिए कुछ भी करो लेकिन धर्म से मत जोड़ो।
विज्ञापन
सालेह मोहम्मद और गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोदी @20 किताब को भगवत गीता के समान बताया था। उनके इस बयान की कांग्रेस ने निंदा की है। प्रदेश के अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि गजेंद्र शेखावत का ये बयान शर्मनाक है।

विज्ञापन

 


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंत्री शाले मोहम्मद भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा  वालों ने देश में पहले से ही माहौल खराब करके रखा है। अब पवित्र किताबों को भी व्यक्ति विशेष के समान बताने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ये वाकई शर्मनाक है। मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि आप व्यक्ति विशेष के लिए कुछ करो, उनके नाम से कुछ भी करो लेकिन धर्म से मत जोड़ो।


उन्होंने हर घर मोदी के नारे पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने व्यक्ति विशेष को पहले महादेव से जोड़ दिया, 'हर-हर मोदी', 'घर-घर मोदी'। अब एक व्यक्ति विशेष पर लिखी किताब मोदी @20 को भगवत गीता के समान बता दिया। भाजपा को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोगों को सर्टिफिकेट बांटते हैं। अगर केंद्रीय मंत्री कि जगह कोई और या कांग्रेसी ही ऐसा बोल देता तो पता नहीं ये क्या करते। इसलिए भाजपा वालों को ऐसी हरकतें नहीं करनी चाहिए, कम से कम धर्म से जुड़ी आस्था भावना से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें