घायलों को अस्पताल पहुंचाते राजेंद्र गुढ़ा
- फोटो : Social Media
सैनिक कल्याण पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मानवता दिखाई। राजेंद्र गुढ़ा ने बाइक दुर्घटना में पांच घायलों को उठाकर एंबुलेंस से छावसरी पीएचसी पहुंचाया। उनकी इस कदम की तारीफ हो रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के छावसरी और केड के बीच दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। एक की हालत ज्यादा खराब होने से ग्रामीण उसे मृत समझ रहे थे। इस दौरान सैनिक कल्याण पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा वहां से गुजरे। वे किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जा रहे थे, कि उन्होंने रास्ते में भीड़ दिखी। जिसके बाद वो गाड़ी से उतरे और घायलों को अपनी गाड़ी में डालना चाहा लेकिन उसी समय एंबुलेंस वहां पहुंच गई।
इसके बाद उन्होंने सभी को एंबुलेंस में इलाज के लिए भिजवाया और सीएमएचओ और पीएमओ को फोन करके उचित इलाज के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गंभीर घायल व्यक्ति को मृत मानते हुए 20 मिनट तक किसी ने उठाने की हिम्मत नहीं की। उसके बाद मंत्री गुढ़ा ने सबको अस्पताल पहुंचवाया। घायलों को झुंझुनू से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।