राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा राजस्थान में आम आदमी पार्टी के तीसरी ताकत बनने को नकारा है। उन्होंने कहा कि यहा आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। यहां केवल दो पार्टियां ही एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी हैं।
राजस्थान धरोहर संरक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष और राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राजस्थान में आम आदमी पार्टी के तीसरी ताकत बनने को नकारा है। उन्होंने कहा कि यहा आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। यहां केवल दो पार्टियां ही एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी हैं।
विज्ञापन
राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत सोमवार को भीलवाड़ा के शाहपुरा दौरे पर पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि तीसरी ताकत वहां बनती है जहां दोनों पार्टियों से निराशा हो। राजस्थान में अभी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर कहीं दिखाई नहीं दे रही है इसलिए आम आदमी पार्टी का राज्य में कोई अस्तित्व ही नहीं है।
राजस्थान में केवल कांग्रेस और भाजपा ही एक दूसरे की प्रतिद्वंदी पार्टी हैं। शाहपुरा पहुंचने पर जाड़ावत सबसे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत ओझा के रावला घाट पर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां उनके पुत्र नमन ओझा, अमन ओझा व कुणाल ओझा सहित पूरे शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर उनको ढांढस बधाया। गौरतलब है कि वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत ओझा का गत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। यहां राज्य मंत्री जाड़ावत ने जयंत ओझा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कस्बे के त्रिमूर्ति स्मारक स्थल पंहुचकर बारहठ बंधुओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।