फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एक करोड़ रुपये के मिल्क पाउडर तस्करी का मामला, मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 06 Feb 2024 07:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan News: अंतरराज्यीय मेवात गैंग द्वारा एक करोड़ रुपये मिल्क पाउडर तस्करी का मुख्य आरोपी राहुल मेव को भरतपुर से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गिरफ्तार चार तस्करों की सूचना पर एक करोड़ रुपये के 1153 मिल्क पाउडर के कट्टे नवलगढ़ झुंझुनू से बरामद किये गये थे।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने बताया की वाछिंत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान वृत्ताधिकारी महवा प्रेम बहादुर निर्भय के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी महवा जितेन्द्र सिह सोलंकी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में अंतरराज्यीय मेवात गैंग के मुख्य आरोपी ट्रक चालक राहुल पुत्र हारून को गिरफ्तार करने में सफतला प्राप्त की है।

विज्ञापन


क्या था मामला
गौरतलब है कि दौसा से हरियाणा के लिए रवाना हुए ट्रक को लूटकर उसमें भरे 30 टन मिल्क पाउडर को मेवात गैंग ने झुंझुनूं में छिपा दिया था। पुलिस ने इस वारदात का दस दिन में ही खुलासा कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मेवात गैंग के अकरम मेव पुत्र खलील, साबिर मेव पुत्र अब्दुल गफ्फार व जुबेर मेव पुत्र उस्मान निवासी थाना बिछोर जिला नूंह मेवात एवं साजिद मेव निवासी थाना नगीना नूंह को गिरफ्तार किया है। जबकि चालक राहुल मेव सहित अन्य की तलाश जारी थी, जिन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें