फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कोटा में केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, 100 करोड से ज्यादा की संपत्ति हुई खाक

Fri, 24 Dec 2021 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मशक्कत कर रही है, लेकिन बेकाबू आग होने के चलते आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है। घटना के बाद कोटा जिला प्रशासन में  हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
फैक्ट्री में आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में शुक्रवार सुबह एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगी है।आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। कोटा नगर निगम अग्निशमन अनुभाग की 6 दमकलें आग को काबू में करने में जुटी हुई है। आग से कोटा जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। आग बेकाबू बताई जा रही है। यह आग कोटा झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल के पीछे इंडस्ट्रियल एरिया के रोड नंबर 3 पर केमिकल फैक्ट्री में लगी हुई है।

विज्ञापन


भीषण आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फैक्टरी में मौजूद केमिकल लावे की तरह जल रहा है। केमिकल फैक्टरी के अंदर से बहकर रोड पर आने की बात की जा रही है। इस आग की चपेट में अन्य फैक्ट्रियों के भी आने की बड़ी आशंका है। राहत की बात ये है कि इस फैक्टरी में जब आग लगी तो कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था। 
 

कोटा का अग्निशमन अनुभाग सिविल डिफेंस की टीमों को आग बुझाने में जुट गया है। मौके पर अग्निशमन अनुभाग के उच्च अधिकारी पहुंचे हैं। फिलहाल केमिकल फैक्टरी में आग किन कारणों की वजह से लगी है कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें