फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: झालाना वनक्षेत्र में लगी भीषण आग, चार हेक्टयर तक जल गया जंगल

Mon, 06 Jun 2022 10:30 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के झालाना वनक्षेत्र में रविवार शाम आग लग गई। आग पर पारंपरिक तरीके से काबू पाया गया।
विज्ञापन
झालाना के जंगल में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और इसी दिन शाम को जयपुर के झलााना वन क्षेत्र में आग लगने से चार हेक्टयर जंगल जल गया। अब तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर झालाना वन क्षेत्र में खोनागोरियान की पहाड़ी पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धर लिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। पहाड़ियों पर ऊंचाई पर आग लगने से आग बुझाने में मुश्किल हुई। जिसके बाद आग को पारंपरिक तरीके से बुझाया गया। गड्ढा खोदकर आग बुझाई गई लेकिन तब तक चार हेक्टयर वनक्षेत्र जल गया।


रेंजर जनेश्वर चौधरी ने बताया कि वन विभाग को स्थानीय लोगों से आग लगने की सूचना मिली थी। इसके कुछ ही देर बाद वन विभाग मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से हमने पारंपरिक तरीके से आग बुझाया। आग लगने से सूखी घास के साथ छोटी झाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें