फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म, सरदारशहर थाने में मुकदमा दर्ज

Tue, 23 May 2023 10:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

सरदारशहर पुलिस थाने में विवाहिता ने व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराया दुष्कर्म का केस। अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदारशहर पुलिस थाने में तहसील के ग्रामीण क्षेत्र की एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि तहसील के ग्रामीण क्षेत्र की एक विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया है कि मेरा एक पड़ोसी है जो बदमाश प्रवृत्ति का व्यक्ति है। एक साल पहले जब मेरे पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे तभी दोपहर के समय में उक्त आरोपी अवैध रूप से मेरे घर में घुस गया और पिस्तौल दिखाकर धमकाया। कहा कि शोर मचाया तो तेरे बेटे को मार दूंगा। आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल में मेरे अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उसने मुझे धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो तुम्हारा वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। मेरे डर का आरोपी फायदा उठाने लगा, जब भी मैं घर में अकेली होती तो उक्त आरोपी आता और मेरे साथ दुष्कर्म करता।

उसके बाद उक्त पड़ोसी ने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर मुझे धमकी देता रहता कि जैसा मैं बोलता हूं वैसा करती रहो वरना तेरी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। छह मई 2023 को मैं अपने पीहर गई हुई थी तभी आरोपी ने फोन कर मुझे कहा कि मैं तुम्हारे वीडियो और फोटो वायरल कर रहा हूं। मैंने उसको वीडियो फोटो वायरल करने से मना किया तो उसने मुझे अपने पास सूरत बुलाया। मैं 10 मई को डर के मारे सूरत चली गई। आरोपी मुझे एक कमरे में ले गया और दो दिन तक बंधक बनाकर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। 14 मई को मैं वापस सरदारशहर आ गई और यह बात मेरे सभी घर वालों को बताई। इतने दिन सोच विचार करने के बाद अब पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाने आए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें