फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: संदिग्ध हालत में विवाहिता की खदान में मिली लाश, परिजन बोले- अचानक लापता हुई थी, हत्या की आशंका

Wed, 29 Nov 2023 10:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Rajasthan News: धौलपुर जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।    
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना इलाके में बड़ापुरा गांव की खदान में बुधवार को 21 साल की विवाहिता की लाश संदिग्ध हालत में खदान में पड़ी मिली। शव मिलने की सूचना पर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार 21 साल की रजनी मीणा पत्नी राजू मीणा निवासी किशन पाल का पुरा मंगलवार शाम को अचानक घर से लापता हो गई थी। पूरी रात परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बुधवार को पड़ोसी गांव बड़ापुरा के नजदीक पत्थर की खदानों में विवाहिता की लाश पड़ी थी। ग्रामीणों ने सरमथुरा थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। शव की शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया गया।  सरमथुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने रजनी की हत्या की आशंका जताई है। मृतका के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं, केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें