फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दो बच्चों के साथ महिला ने की आत्महत्या, जेठानी ने फंदे पर लटके देखे शव, पति 10 दिन से घर पर नहीं था

Thu, 01 Dec 2022 10:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

पुलिस ने महिला और उसके दो बच्चों के शव पीएम के लिए अस्पताल में रखवा दिए है। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। महिला इस तरह का कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
महिला ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। पहले उसने अपने बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाया फिर खुद भी झूल गई। महिला ने सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खोला तो उसकी जेठानी ने उसे अवाज लगाई। इसके बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद उसने खिड़की से देखा तो तीनों के शव फंदे से लटक रहे थे। गुरुवार देर शाम मृतका के पीहर पक्ष के लोगों के पहुंचने के बाद दरवाजा खोला गया और शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


घटना डूंगरपुर के सदर थाना इलाके के छैला खेरवाड़ा गांव की है। जहां सुमित्रा कटारा पत्नी देवीलाल कटारा ने अपने पांच साल के बेटे नरेश और चार साल के दीपक के साथ आत्महत्या कर ली। सुमित्रा का पति देवीलाल बीते 10 दिन से घर पर नहीं था। वह मजदूरी करने के लिए उदयपुर गया था। गुरुवार सुबह काफी देर तक सुमित्रा ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोस में रहने वाली उसकी जेठानी कोकिला पत्नी अमृतलाल ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और अवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने खिड़की से अंदर देखा तो सुमित्रा और उसके दोनों बच्चे फंदे से लटके हुए थे।

कमरे में तीनों शव लटके देखकर कोकिला चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस और मृतका के पति को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष के लोगों को सूचना देकर बुलाया। शाम तक सुमित्रा का पति और उसके पीहर वालों के आने के बाद घर का दरवाजा खोला गया। तीनों शवों को पीएम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।  शुक्रवार को तीनों शवों का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि विवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रह है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें