इंश्योरेंस पॉलिसी देने के लिए अगर आपके मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आए तो एकदम आंखें मूंदकर उस पर विश्वास न करें। ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब एक लड़की ने इंश्योरेंस पॉलिसी देने के बहाने एक युवक को अपने ऑफिस बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उससे लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। मामले में एक लड़की सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार वाक्या शहर के पॉश इलाके द्वारकापुरी का है। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार एक सप्ताह पूर्व मसूरिया निवासी राधाकिशन के फोन पर एक युवती की कॉल आई थी। युवती ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का इंप्लाई बताते हुए नई पॉलिशी देने के लिए बात की।
युवती ने कई प्लान बताए जिसमें से राधाकिशन को एक पसंद आ गया। कई दौर की बातचीत के बाद बीते रविवार को युवती ने राधाकिशन को पॉलिशी देने के बहाने द्वाराकापुरी में नवनिर्मित फ्लैट पर बुला लिया।