राजस्थान के जयपुर में अपनी पत्नी और दो बेटियों का कत्ल करने वाले पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बहुत बीमार रहती थी। उसकी बेटियां अपनी मां के बिना नहीं रह पातीं इसलिए उसने सबकी हत्या कर दी।
पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल करते वक्त आरोपी पिता के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी की बीमारी से बहुत थक चुका था इसीलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक पहले तो आरोपी इधर उधर की बातें बताता रहा लेकिन उसने आखिर में यह बात स्वीकार कर ही ली कि उसने तीनों की हत्या क्यों की।
पुलिस पूछताछ में आरोपी शंभू ने बताया कि उसके लिए यह संभव नहीं हो पा रहा था कि वह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों का पालन पोषण कर पाए।
आरोपी शंभू जयपुर में एक दुकान में हार्डवेयर का काम करता है। वह अपने गांव हफ्ते में एक बार आया करता था।
घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण उसके लिए दिन पर दिन यह बहुत मुश्किल होता जा रहा था कि वह अपने परिवार को पाल सके।
शनिवार की सुबह जब शंभू हर हफ्ते की तरह अपने घर लौटा, उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर दी।