फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सेल्फी ले रहा युवक दूसरी मंजिल से युवती के ऊपर गिरा, मौत

Sat, 25 Dec 2021 06:54 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

युवक मॉल में दूसरी मंजिल पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के ट्राइटन मॉल में एक युवक की सेल्फी लेने के दौरान असावधानी बरतने के कारण जान चली गई। दरअसल, युवक मॉल में दूसरी मंजिल पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया जिससे वह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी युवती पर गिर गया, जिससे वह भी घायल हो गई। 

विज्ञापन


आनन-फानन में दोनों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को खबर कर दी है और मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें