फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में फिर आग: केमिकल फैक्ट्री में आग के दूसरे दिन बंसल एग्रो इंडस्ट्री में अग्निकांड, प्रशासन में हड़कंप

Sat, 25 Dec 2021 06:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

बंसल फूड फैक्ट्री शुक्रवार को भीषण अग्निकांड की शिकार हुई केमिकल फैक्ट्री से 500 मीटर की दूरी पर है। आग लगने की जैसे ही सूचना मिली कोटा प्रशासन हरकत में आया और नगर निगम के अग्निशमन अनुभाग बेड़े की पांच दमकलें मौके पर भेजीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा शहर में फैक्ट्रियों में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार को केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पूरी तरह ठंडी भी नहीं हुई थी कि शनिवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बंसल फूड एंड एग्रो इंडस्ट्री में आग भड़क उठी। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को लगी आग में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान की आशंका है। यह आग इतनी भयानक थी, दूर तक नजर आ रही थी। यह लावे की तरह फैल रही थी।  बंसल फूड फैक्ट्री शुक्रवार को भीषण अग्निकांड की शिकार हुई केमिकल फैक्ट्री से 500 मीटर की दूरी पर है। आग लगने की जैसे ही सूचना मिली कोटा प्रशासन हरकत में आया और नगर निगम के अग्निशमन अनुभाग बेड़े की पांच दमकलें मौके पर भेजीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र गौतम ने कहा कि केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लगी थी, वहां एहतियातन तीन दमकल खड़ी की हुई थीं, जिन्हें बंसल फूड में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा भामाशाह मंडी और सब्जी मंडी अग्निशमन केंद्र से 1-1 दमकल मौके पर भेजी गई। 
विज्ञापन


समय रहते बुझा ली गई आग, वरना बड़ा हादसा होता
अग्निशमन विभाग ने कहा कि दमकलों के समय पर पहुंचने और फायरफाइटिंग की कार्रवाई शुरू होने से आग ने विकराल रूप धारण नहीं किया। हालांकि आग से फैक्ट्री का गोदाम धुएं से भर गया और वहां रखा हुआ अनाज जल गया है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी अभी यह मालूम नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें