फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: डीयू की महिला प्रोफेसर को वीडियो कॉल कर अश्लील इशारे करने वाला जोधपुर से गिरफ्तार, शराब का है आदी

Thu, 03 Feb 2022 08:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आरोपी ने महिलाओं के फेसुबक प्रोफाइल को बेतरतीब तरीके से खोजता था, फिर वहां से नंबर निकाल उन्हें व्हाट्सएप मैसेज भेजता और वीडियो कॉल करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर को बार-बार वीडियो कॉल कर अश्लील इशारे करने वाले युवक को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धर्मपाल राय उप्र के गाजीपुर का रहने वाला है। वह शराब का आदी है और उसका परिवार गांव में रहता है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कालसी ने बताया कि डीयू की महिला प्रोफेसर ने 29 जनवरी को उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर पुलिस थाने एक शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति बार-बार वीडियो कॉल कर और अश्लील इशारे कर उन्हें परेशान कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। 

कालसी ने बताया कि संदिग्ध को जोधपुर में ट्रैक किया गया था। पुलिस टीम ने वहां जाकर उसकी तलाश शुरू की, लगातार प्रयास के बाद  उसे सालावास गांव के कृषि फार्म स्थित एक आरओ प्लांट से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से अपराध में इस्तेमाल उपयोग मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिलाओं के फेसुबक प्रोफाइल को बेतरतीब तरीके से खोजता और फिर वहां से नंबर निकाल उन्हें व्हाट्सएप मेसेज भेजता और वीडियो कॉल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें