फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: विभिन्न समाजों की अपनी वेशभूषा में सजी झांकियों से होगा 'माही महोत्सव' का आगाज, तीन दिन मचेगी धूम

Fri, 30 Dec 2022 02:56 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में आयोजित होने वाले 'माही माहोत्सव' की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा ने बैठक कर सभी को अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Mahi Mahotsav - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर बांसवाड़ा जिले में हर साल आयोजित होने वाला 'माही महोत्सव' इस बार सात से नौ जनवरी तक रहेगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा ने बैठक कर निर्देश दिए हैं। कलेक्टर शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से अपनी-अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


ये कार्यक्रम होंगे 
सात जनवरी को सुबह 11 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें उद्घाटन समारोह में हाथी, घोड़े, ऊंट सजे पुलिस बैंड, मेवाड़ भील कोर बैंड, स्कूल बैंड, कॉलेज बैंड, सामाजिक के बैंड, कलरफुल ड्रेस में स्कूल, कॉलेज की 1500 छात्राएं, आईसीडीएस कॉलेज की 500 छात्राएं, प्रत्येक पंचायत समिति से 50-60 पारंपरिक परिधानों में गैर नृत्य महिलाएं-पुरुष, विभिन्न समाजों से 25 से 50 व्यक्ति अपनी वेशभूषा में झांकियां निकालेंगे। साथ ही स्काउट गाइड, डब्ल्यूजेडसीसी के कलाकार विभिन्न सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और प्रमुख विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी।

सामूहिक रंगोली प्रतियोगिता का होगा आयोजन
शहर में सामूहिक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। यही नहीं सात से नौ जनवरी तक शिल्पग्राम मेला शहर के कुशलबाग में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटक एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुफ्त ले पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें