फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दुर्वास बालाजी के महंत के परिवार को मिली जान की धमकी, 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी

Sun, 23 Apr 2023 07:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर में स्थित दुर्वास बालाजी मंदिर के महंत को परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली है। चिट्ठी में 15 लाख रुपये न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
धौलपुर में दुर्वास बालाजी मंदिर के महंत को मिला धमकी वाला पत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के दुर्वास बालाजी मंदिर के महंत को रविवार दोपहर एक धमकी भरा पत्र मंदिर की दीवार पर चिपका मिला है। इस पत्र में खुली चेतावनी दी है कि 26 अप्रैल तक 15 लाख रुपए की रंगदारी नहीं दी तो महंत सहित उसके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। रंगदारी मांगने के इस मामले की महंत ने कंचनपुर थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कंचनपुर थाना क्षेत्र स्थित दुर्वास बालाजी मंदिर के महंत मानसिंह पुत्र रामेश्वर सिंह ने बताया कि वह 2009 से मंदिर में बालाजी महाराज की पूजा कर रहा है। रविवार को मंदिर की दीवार पर उसके कमरे के गेट पर एक कागज हरे टेप से चिपका मिला है। इस कागज को पढ़ने पर उसके होश उड़ गए। कागज में लिखा है कि यदि 26 अप्रैल तक मानसिंह ने 15 लाख की रंगदारी नहीं दी तो उसके साथ परिवार को भी जान से मार दिया जाएगा। पत्र में आरोपी ने अपना कोई नाम नहीं लिखा है। 15 लाख रुपये मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के टेकरी नामक स्थान पर मंगाए हैं। पीड़ित महंत मानसिंह ने मामले को लेकर कंचनपुर थाने में रिपोर्ट दी है।  

महंत की शिकायत पर की जा रही है जांच 
कंचनपुर एसएचओ हेमराज शर्मा ने बताया कि महंत ने थाने में एक लिखित शिकायत दी है। 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का अज्ञात शख्स पर आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। मंदिर बहुत छोटा है। जंगल में है। उस स्थान पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। ताकि चिपकाने वाले का पता लग सके। फिर भी पूरे मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं में दहशत
मंदिर महंत मानसिंह से 15 लाख रुपये की रंगदारी एवं जान से मारने की धमकी कि चिट्ठी मिलने के बाद श्रद्धालुओं में दहशत है। मल्हेला निवासी रामजीलाल ने बताया पार्वती नदी के किनारे जंगल में हनुमान जी का विशाल मंदिर है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आते हैं। मंदिर में भूत-प्रेत एवं दुरात्माओं का भी उपचार होता है। आसपास के गांवों के ग्रामीणों में भी हड़कंप मच गया है। वहीं, मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि दुर्वास बालाजी का मंदिर घनघोर जंगल में है। आने-जाने के लिए भी सुविधा एवं संसाधन नहीं है। पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात करना चाहिए। दुर्वास बालाजी मंदिर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पूर्व में भी घटनाएं होती रही हैं। जंगल में होने के कारण असामाजिक तत्व एवं बदमाश लूटपाट एवं छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें