फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'मेड इन पाकिस्तान' टॉफी उदयपुर में बेची जा रही, पैकेट पर बीफ जिलेटिन लिखा मिला

Wed, 14 Dec 2022 10:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

सीएमएचओ डॉ. आरएल बामनिया का कहना है कि टॉफी के पैकेट पर बीफ जिलेटिन लिखा है। इसका मतलब गाय की चर्बी या मांस से है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। टॉफी को जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उदयपुर में बिक रही पाकिस्तान में बनी टॉफी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर जिले में पाकिस्तान में बनी टॉफी बिकने का मामला सामने आया है। इस टॉफी के पैकेट पर बीफ जिलेटिन भी लिखा हुआ है। बुधवार को फूड इंस्पेक्टर की टीम ने इन टॉफियों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को लोगों ने उदयपुर के बाजार में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी टॉफी बिकने की शिकायत की। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर की टीम देहली गेट चौराहा पर मौजूद चॉकलेट एंड बर्थडे डेकोरेशन आइटम्स की दुकान पर पहुंची। यहां जांच करने पर इन टॉफियों के तीन पैकेट मिले। 

लोगों ने पाकिस्तानी टॉफियां बिकने और उनमें बीफ जिलेटिन होन पर विरोध जताया। साथ ही इनकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। दुकानदार का कहना है कि ये टॉफी मुंबई से मंगाई जाती है। बताया जा रहा है कि इसी दुकान से ये टॉफी की अन्य दुकानों पर भी सप्लाई की गई है।  
विज्ञापन




इस टॉफी का नाम 'चिली-मिली' है। इसके पैकेट पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ है। एड्रेस के रूप में मैन्युफैक्चर्ड बाईई इस्माइल इंडस्ट्री लिमिटेड C-230, एचआईटीई हब, बलूचिस्तान, पाकिस्तान लिखा है। इसके अलावा उर्दू भाषा में भी काफी जानकारी दी गई है। पैकेट के ऊपर लगे लाल निशान से साफ है ये टॉफी नॉनवेज है।
विज्ञापन


उधर, फूड इंस्पेक्टर ने टॉफी जब्त कर जांच के लिए लेब भेज दी गई है। उनका कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएमएचओ डॉ. आरएल बामनिया का कहना है कि टॉफी के पैकेट पर बीफ जिलेटिन लिखा है। इसका मतलब गाय की चर्बी या मांस से है। इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें