फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: MA की छात्रा ने परीक्षा वाले दिन लगाई फांसी, ट्रांसपोर्ट मालिक करता था परेशान

Wed, 26 Apr 2023 10:12 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

मृतका के परिजनों ने एक ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ युवती को परेशान करने और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को युवती का पेपर भी था, वह एमए की छात्रा थी। लेकिन वह पेपर देने नहीं गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के नीम का थाना इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना पर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जो बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ युवती को परेशान करने का मामला दर्ज

विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने एक ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ युवती को परेशान करने और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को युवती का पेपर भी था, वह एमए की छात्रा थी। लेकिन वह पेपर देने नहीं गई। दोपहर को उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने युवती को नीचे उतारा और नीम का थाना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सदर थाना अधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि युवती के परिजनों ने एक ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें