फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादीशुदा युवती को ससुराल से भगा ले गया प्रेमी, दो दिन बाद मिले तो सरेआम हुई दोनों की पिटाई

Sat, 08 Apr 2023 04:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नागौर में एक प्रेमी जोड़े की युवती के ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। दोनों पक्षों की ओर से घटना को लेकर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
युवक को पीटते युवती के ससुराल पक्ष के लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले में एक शादीशुदा युवती अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। ससुराल वालों ने अपनी बहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस उनका पता लगाती इससे पहले युवती के ससुराल वाले उस तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने युवती और युवक की जमकर पिटाई लगा दी।

विज्ञापन


ससुराल वालों ने बीच सड़क पर अपनी बहू और उसके प्रेमी को जमकर पीटा। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की ओर थाने में केस दर्ज कराया है। 

जानकारी के अनुसार प्रेमी और उसकी शादीशुदा प्रेमिका गच्छीपुरा के खेड़ी लीला गांव के रहने वाले हैं। बीते दो तीन दिन पहले युवती अपनी ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई। जहां वे अपने गांव गच्छीपुरा पहुंचे, दो-तीन दिन से वह दोनों गांव में अपने घर में रह रहे थे। 
विज्ञापन


रविवार को युवती के ससुराल वाले युवक के घर पहुंचे थे और दोनों के साथ जमकर मारपीट की। कुछ देर बाद घर के अंदर हो रहा हंगामा सड़क पर आ गया। युवती ने अपनी सास और देवर सहित करीब 15 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच डेगाना सीओ नंदलाल सैनी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें